Showing posts with label बच्चे को जन्म. Show all posts
Showing posts with label बच्चे को जन्म. Show all posts

Thursday, March 26, 2015

पहले बच्चे की मां बनने की बेहतर आयु है 25 से 29 -


पहले बच्चे की मां बनने की बेहतर आयु है 25 से 29 -

                                ज्यादातर महिलाएं मानती हैं कि मां बनने की आदर्श उम्र 25 से 29 वर्ष के मध्य है। एक सर्वे में अधिकांश महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया। हालांकि 17 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि इस तरह की आदर्श उम्र नहीं होती है। सर्वेक्षण के मुताबिक महिलाएं महसूस करती हैं कि यह उम्र खुद को कैरियर और आर्थिक रूप से संवारने के लिए बेहतर है, लेकिन वे मां बनने की चुनौती को भी इस उम्र में स्वीकार करती हैं।
                                21 प्रतिशत महिलाएं बायोलॉजिकल कारण को इसके लिए मानती हैं। महिलाएं ऐसे समय में बेहतर ताल-मेल चाहती हैं। इस उम्र को आदर्श उम्र करार देने की वजह आर्थिक और  के प्रति जागरूक होना है। सर्वेक्षण में शामिल की गई महिलाओं में आधे से ज्यादा माताएं थीं। सन्तानहीन महिलाओं में से 50 प्रतिशत ने दो बच्चों की मां बनने की योजना बनाई, जबकि एक तिहाई महिलाएं तीन से ज्यादा बच्चे चाहती हैं। 
                              ज्यादा महिलाएं मातृत्व को कैरियर से जोड़कर देखती हैं। 62 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया कि बच्चे को जन्म देने का असर कैरियर पर विपरीत पड़ता है। मातृत्व का सुख प्राप्त कर रही महिलाओं में से 68 प्रतिशत ने कहा कि वे अपने बच्चे के जन्म देने के समय से खुश हैं। ज्यादातर महिलाओं ने बच्चे का जन्म 35 के पहले दिया था। 60 प्रतिशत महिलाएं जिन्होंने बच्चे को 35 से 39 के बीच जन्म दिया, उनका मानना है कि काश वे जवान होती। आर्थिक मजबूरी के चलते महिलाएं बच्चे को जन्म देने के बाद काम पर भी चली जाती हैं।

Google