Showing posts with label नींद. Show all posts
Showing posts with label नींद. Show all posts

Friday, December 13, 2013

एस.एम.एस. का नशा खतरनाक :-


एस.एम.एस. का नशा खतरनाक :- 
                                           इंदौर के एक मेडिकल कॉलेज ने अपने एक सर्वेक्षण के माध्यम से आगाह किया है कि एस.एम.एस. का नशा मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। जहां इससे क्रोध बढ़ता है वहीं बेचैनी और नींद नहीं आने की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।                                       यह सर्वेक्षण 150 युवाओं पर किया गया, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच रही। इससे नतीजा यह आया कि हमेशा एस.एम.एस. का प्रयोग करने वाले युवाओं में डिप्रेशन और डर की भावना उत्पन्न हो रही है। इस सर्वे में 47% युवतियों व 39% युवकों ने माना कि मोबाइल फ़ोन के मैसेज के द्वारा हर समय अपने दोस्तों के संपर्क में रहने से उनकी दिनचर्या में गड़बड़ी आती है।                                       60% युवाओं ने माना कि इसके कारण उनकी पढ़ाई का भी नुकसान होता है। 40% युवतियों और 45% युवकों ने कहा कि वे अनिद्रा के शिकार हैं।लगभग 55% युवा अपने मैसेज का उत्तर नहीं मिलने से नाराज हो जाते हैं, वहीं 32% सोचने लगते हैं कि कोई भी उनके संपर्क में रहना पसंद नहीं करते।

Wednesday, March 28, 2012

नींद की दवाई बढ़ाती है कैंसर का खतरा..

ओहियो विश्वविद्यालय के डा. डेनियल क्रिप्क ने 10 ,500 लोगों पर यह शोध किया जिनकी औसत उम्र 54 वर्ष थी. इन सभी को औसतन 2.5 साल से डॉक्टर नींद की दवाइयां दे रहे थे. इन सभी में कैंसर होने की आशंका अधिक पाई गई. सबसे अधिक खतरा 18 से 55 वर्ष के लोगों में पाया गया.

Wednesday, June 1, 2011

नींद पर शोध

नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार नींद पूरी न होने की स्थिति में व्यक्ति भले ही जागा हुआ हो,लेकिन उसके मस्तिष्क का एक हिस्सा सोया रहता है. इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति की कार्यक्षमता प्रभावित होती है.

Saturday, April 26, 2008

...और थकान हो जाए छू मंतर

रोजमर्रा की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी से व्यक्ति को जैसे ही फुर्सत मिलती है,वह तुरंत लेटने व आराम करने की सोचता है,लेकिन थकान फ़िर भी चढ़ी रहती है तथा शरीर में भारीपन आ जाता है।इसके अलावा भावनात्मक व मनोवैज्ञानिक समस्याओं से उपजा तनाव भी शरीर को बुरी तरह थका देता है।तनाव में शरीर के अन्दर'लड़ो या मरो' की स्थिति से निपटने में उर्जा खर्च होती है. यदि तनाव की स्थिति दीर्घकाल तक बनी रहे तो उर्जा का अत्यधिक ह्रास होता है और थकान बढ़ती ही जाती है.
थकान पर विजय कैसे?
यदि कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित ढंग से किया जाए,तो अनावश्यक तनाव एवं थकान से बचा जा सकता है।रूचिकर कार्य करने से भी थकान महसूस नही होती और एक साथ देर तक कार्य किया जा सकता है.अतः थकान से बचने के लिए कार्य में रुचि का समावेश आवश्यक है.
अल्पकालीन विश्राम के अलावा पूर्ण विश्राम का अचूक उपाय है नींद,जो थके-हरे व्यक्ति के लिए टॉनिक का काम करती है।कम नींद लेने से सुस्ती आती है,जो आपको चिडचिडा बना देती है व काम में मन नही लगता है.
शरीर में स्फूर्ति लाने व मन को प्रशन्न करने के लिए खुली जगह में व्यायाम करें ताकि शुद्ध हवा व खुले प्राकृतिक वातावरण से आलस्य व थकान दूर हो।ऐसा करने से रक्त में 'अंदाफिंस' की मात्रा बढ़ती है.
थकान दूर करने के लिए आवश्यक है आप तनावमुक्त रहें,चूकि तनाव जहाँ दिमाग को कमजोर करता है,वहीं शरीर की शक्ति को घटाकर थकावट पैदा करता है।
कार्य की एकरसता भी थकान का कारण बनती है।ऐसे में कार्य में परिवर्तन करने से थकान दूर हो जाती है.
भोजन में फल व हरी सब्जियां अधिक मात्रा में लें।मांस,अंडे व अल्कोहल का सेवन न करें.यथासंभव विटामिन'बी',मैग्नीशियम,पोटेशियम और लौह खनिज युक्त भोजन करें.
आहार नियत समय पर उचित मात्रा में ही लें अन्यथा पाचन तन्त्र पर बोझ डालने से वह थकन को बढाता ही है।
थकान को मामूली समझकर नजर अंदाज न करें क्योंकि प्रायः आराम और नींद के बाद भी तन-मन में हल्कापन वताजगी यदि आप महसूस नहीं कर रहें हैं तो सतर्क हो जाइये,क्योकि यह किसी रोग जैसे अनीमिया,थैरोइड ,मधुमेह,टी.बी. या अन्य किसी गम्भीर रोग के लक्षण हो सकते है.
Google