Showing posts with label खांसी. Show all posts
Showing posts with label खांसी. Show all posts

Saturday, May 30, 2015

विश्व तंबाकू निषेध दिवस विशेष (31 मई )


तंबाकू सेवन के खतरे - 
-- तम्बाकू सेवन से मुंह, गला, किडनी,पेट, छाती व स्तन कैंसर की आशंका होती है।
-- सिगरेट के धुएं मात्र से धुम्रपान नहीं करने वालों को भी 30 प्रतिशत फेफड़े के कैंसर का खतरा रहता है।
-- धुम्रपान से हृदय रोग की आशंका बढ़ जाती है। वर्तमान में 30 प्रतिशत युवा जो धुम्रपान करते हैं, ह्रदय रोग से पीड़ित हैं। ऐसे मरीजों की मृत्यु दर लगातार बढ़ रही है।
-- रोजाना 10 सिगरेट पीने वाले की आयु 30 प्रतिशत और 20 से अधिक सिगरेट पीने वाले की आयु सामान्य की तुलना में 50 फीसदी कम होती है।
-- धूम्रपान से सर्दी, खांसी, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों की बीमारी अधिक होती है।
-- प्रतिवर्ष लगभग 1.7 लाख बच्चों को कैंसर होता है जिसमें से 90 हजार बच्चे की कैंसर की वजह से मृत्यु हो जाती है।
-- हर दिन विश्व के लगभग 1 लाख युवा तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन शुरू करते हैं।
-- तंबाकू से 25 से अधिक बीमारियां होती है।

Wednesday, February 18, 2015

स्वाइन फ्लू : घबराएं नहीं, सावधान रहें


स्वाइन फ्लू : घबराएं नहीं, सावधान रहें

स्वाइन फ्लू के लक्षण - 

-- नाक का लगातार बहना, छींक आना, नाक जाम होना।
-- मांसपेशियों में दर्द या अकड़न होना।
-- सिर में भयानक दर्द।
-- कफ और कोल्ड, लगातार खांसी।
-- उनींदे रहना, अधिक थकान होना।
-- बुखार होना, दवा खाने के बाद भी बुखार का लगातार बढ़ना।
-- गले में खराश लगातार बढ़ना।

क्या करें -

-- लक्षण दिखे तो जांच कराएं।
-- डायबीटीज व इम्यूनिटी कम है, तो ज्यादा सावधानी रखें।
-- गर्भवती महिलाएं भीड़भाड़ वाली जैसी जगह जैसे सिनेमाहाल, बाजार या सामाजिक कार्यक्रमों में जाने से बचें।
--स्कूली बच्चे खांसी होने पर क्लास में दूरी बनाए रखें। जानकारी टीचर को दें।
-- ट्रेन में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

ये सावधानी बरतें -

-- भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, कोई छींक रहा हो तो दूर रहें।
-- हाथों को साबुन या हैंड वाश से कम से कम 20 सेकंड तक धोएं।
-- ऐसे व्यक्ति से जिसमें स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण हों, दूरी बनाकर रखें।
-- लोगों से मिलने पर हाथ मिलाने, गले मिलने या चूमने से बचें।
-- खांसने-छींकने के लिए टिश्यू पेपर या साफ तौलिया इस्तेमाल करें।
-- ताजा भोजन करें।
-- शुरूआती लक्षण पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
-- डाक्टरों की सलाह के बिना कोई भी दवाएं न खाएं।

इन्हें सावधान रहने की अधिक जरूरत -

-- 5 साल से कम उम्र के बच्चे, 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग व गर्भवती महिलाएं।
-- ये बीमारी वाले रहे अतिरिक्त सावधान
- फेफड़ों, किडनी या दिल की बीमारी।
- मस्तिष्क संबंधी
- कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग।
- मधुमेह।
- ऐसे लोग जिन्हें पिछले 3 साल में कभी भी अस्थमा की शिकायत रही हो।

आयुर्वेदिक इलाज -

-- 4-5 तुलसी के पत्ते, 5 ग्राम अदरक, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर और इतनी ही हल्दी को एक कप पानी या चाय में उबालकर दिन में दो-तीन बार पिएं।
-- गिलोय (अमृता) बेल की डंडी को पानी में उबाल या छानकर पिएं।
-- आधा चम्मच हल्दी पौन गिलास दूध में उबालकर पिएं।

Sunday, May 18, 2008

कपूर:रोग भगाए दूर

कपूर एक बहुउपयोगी पदार्थ है।इसका उपयोग पूजन में अग्नि प्रज्वलित करने के लिए किया जाताहै,किंतु यह सेहत के लिए भी अत्यन्त लाभकारी है.
घरेलू औषधि के रूप में कपूर अनेक प्रकार से प्रयोग किया जाता है:-

  • कपूर को सरसों के तेल में मिलाकर कुछ देर धूप में रख दें।थोडी देर बाद यह तेल शरीर पर मलें,मांसपेशियों का दर्द,गठिया में आराम मिलता है.
  • दाद,खुजली,फोड़ा-फुंसी आदि पर कपूर का अर्क लगाने से लाभ होता है।
  • जुकाम,तेज खांसी,मूर्छा,क्षय आदि रोग हों तो कपूर सून्घायें।
  • श्वास रोग में बलगम निकालने के लिए कपूर का उपयोग किया जाता है।
  • कपूर को टूथपेस्ट और दंत मंजन में भी मिलाया जाता है.

Monday, May 5, 2008

जब आप परेशान हों

  • यदि आप पेट दर्द से परेशान हों तो आधा चम्मच जीरा और एक चम्मच चीनी धीरे-धीरे चबाये राहत मिलेगी।
  • यदि आपको भूख कम लगती हों तो प्याज के रस में करेले का रस मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें।
  • यदि आप गठिया रोग से ग्रस्त हैं तो लहसुन के रस में कपूर मिलाकर मालिश करें,आराम मिलेगा।
  • यदि आपको कब्ज की शिकायत हो तो पका पपीता खूब खाएं,कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाना भी लाभदायक होता है।
  • प्रतिदिन प्रात: तुलसी की ५-६ पत्तियों का सेवन करें,इसके अनेक लाभ होते हैं,याददास्त बढ़ती है।
  • सोयाबीन की अधिक मात्रा मे सेवन बालों के लिए अत्यन्त फायदेमंद है,क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है,और प्रोटीन बालों के लिए काफी लाभदायक है।
  • यदि आपके मुंह में छाले हो गए हों तो पानी में फिटकरी मिलाकर कुल्ला करें।
  • रात को पानी में भिगोए त्रिफला चूर्ण से सुबह उठकर आंखों को धोने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • आधा चम्मच अदरक का रस और चम्मच शहद चाटने से खांसी में आराम मिलाता है।
  • दाद, खाज-खुजली और फुंसी होने पर संतरे का रस पीने और ताजे छिलकों को त्वचा पर रगड़ने से लाभ होता है.

Google