Gargling with warm spinach juice is very helpful in dealing with dry cough.
" संसार में स्वास्थ्य से बढकर कुछ भी नहीं. कहा भी गया है - 'प्रथम सुख निरोगी काया '. जब हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे तभी संसार के किसी भी सुख का आनन्द ले सकेंगे और इसके लिए आवश्यक है अपने स्वाथ्य की रक्षा करना, और फिर बीमार पड़कर इलाज कराने से बेहतर यही है की बीमार पड़ने से बचने के प्रयास किये जाये. इस ब्लॉग में स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर बहुमूल्य जानकारी दी गई है जो आपके स्वास्थ्य की देखभाल करने में काफी मददगार साबित होगी." " सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:"
Saturday, October 19, 2013
Saturday, September 21, 2013
जानिए डायलिसिस Dialysis के बारे में :-
जानिए डायलिसिस Dialysis के बारे में :-
जब कभी हमारा वृक्क यानि गुर्दा Kidney ठीक से कार्य नहीं कर पाता तब शरीर में यूरिया Urea की मात्रा अचानक बढ़ जाती है,इस स्थिति को युरीमिया कहते हैं. ऐसे रोगियों को रूधिर की यूरिया तथा दूसरे उत्सर्जी पदार्थों को एक कृत्रिम उपकरण द्वारा हटाया जाता है. इस क्रिया को हीमोडायलिसिस कहते हैं. इस क्रिया में रोगी के रुधिर को मुख्य धमनी से बाहर करके 0°C तक ठंडा किया जाता है. उपकरण के अंदर रुधिर सेलोफोन झिल्ली की बनी नलिकाओं में बहता है. इस कारण नलिकाओं के अंदर बहते रुधिर के उत्सर्जी पदार्थ विसरित होकर उपकरण के द्रव में आ जाते हैं, फलत: रुधिर उत्सर्जी पदार्थों से मुक्त हो जाता है. इस क्रिया को डायलिसिस कहते हैं.
लेबल:
Kidney,
गुर्दा,
डायलिसिस Dialysis,
मुख्य धमनी,
यूरिया,
रुधिर,
वृक्क,
हीमोडायलिसिस
Thursday, September 12, 2013
गर्भावस्था के दौरान उल्टी क्यों होती है ?
Why vomitting occurs during pregnancy ?
गर्भावस्था के दौरान उल्टी क्यों होती है ?
During pregnency placenta produces certain toxins which need to be expelled out and this requirement is fulfilled by vomitting. Even mother's stomach may also produce some.In earlier times drugs were given to stop vomitting as a result,the toxins accumulated and cut the parts of foetus,a condition called phocomelia. Now a days this does not happen due to more advanced drugs which effect (neutralise) the toxins. This is why vomitting occurs during pregnency.
Monday, July 29, 2013
ऐसे दूर भगाएँ मुंहासे :-
-- मुंहासे कब्ज या पेट सम्बन्धी विकारों के कारण भी होता है,इसलिए पेट ठीक रखें। कब्जियत होने न दें.
-- हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होने के कारण मुंहासों पर इसका लेप लाभकारी है.
-- नारियल का पानी चेहरे पर लगायें , इससे छोटी फुंसियाँ खत्म हो जाएँगी।
Friday, June 28, 2013
बेल:आरोग्य का खजाना
बेल:आरोग्य का खजाना-
-- ग्रीष्म ऋतु में बेल के फल का महत्वपूर्ण स्थान है।अनेक व्यक्ति गर्मियों में नियमित रूप से इसके रस का सेवन करते हैं.
-- कलमी,सुपक्व,मधुर बेल के गूदे को सुबह मिट्टी के बर्तन में रखकर पानी डाल दिया जाता है।तीन-चारघंटे में पानी बहुत ठंडा हो जाता है.पानी में बेल के गुदे की मिठास,रंग,स्वाद और सुगंध का पूरा प्रभाव उतर जाता है.इस पानी का सेवन स्वास्थ्यवर्धक है.
-- साधारण आहार के अलावा बेल के गुदे में एक विशेष धातु के गुण होते हैं।
-- छाल और पत्तों के रस का जहाँ औषधियों में प्रयोग होता है,वहीं कच्चे फल के गुदे का अग्नि और मिटटी के साथ अथवा सूखे गूदे को कांजी के मिश्रण के मध्य रूप में प्रयोग किया जाता है।
-- बेल के वृक्ष के मुख्य अवयव जड़ के निकट की छाल काप्रसिद्ध मिश्रण "वशमूल" में उपयोग किया जाता है.
-- बेल के जड़ की छाल त्रिदोषनाशक (वात-पित्त-कफ),मीठी व हल्की होती है।बेल भारी,मल को बांधने वाला तथा पेट कीअग्नि को तीव्र करने वाला होता है।पका फल भारी,मीठा,तीखा,गर्मी बढाने वाला तथा त्रिदोषनाशक होता है.
-- कच्चे बेल की सूखी गिरी को कांजी में भिगोकर सेवन करने से चेहरे पर तेज आता है और दिल की बीमारियों में भी फायदा होता है.
-- तेज बुखार में बेल के पत्तों को पीसकर सिर पर लेप करना फायदेमंद होता है।
-- बुखार तथा साँस के रोगको नियंत्रित करने के लिए बेल के जड़ की छाल का काढा पिलाना लाभप्रद होता है।
-- तेज बुखार को कम करने के लिए बेलपत्र का काढा या बेलपत्र को पानी के साथ देना हितकर होता है.
लेबल:
आरोग्य,
खजाना,
ग्रीष्म ऋतु,
दिल की बीमारियों,
बेल,
बेल के गूदे
Thursday, April 25, 2013
मधुमेह :- उपयोगी जानकारी
मधुमेह :- उपयोगी जानकारी
रक्त में शर्करा का एक मानक स्तर होता है .
सुबह खाली पेट 70 से 100 mg/dl के बीच और खाना खाने के 2 घंटे बाद 120 से 140 mg/dl के बीच के स्तर को सामान्य माना जाता है .
जब रक्त में शर्करा इन सामान्य स्तर से अधिक रहने लगती है तब मधुमेह की शुरुआत होना कहा जाता है, और जब यह 180 mg/dl के स्तर के ऊपर चली जाती है तो शर्करा पेशाब में निकलने लगती है और तब इसे मधुमेह रोग का स्थापित होना कहा जाता है .
लेबल:
mg/dl,
खाना खाने,
मधुमेह,
मधुमेह रोग,
रक्त में शर्करा,
शर्करा पेशाब,
सुबह खाली पेट
Thursday, February 28, 2013
Do's and Don'ts for Piles patients....
Do's and Don'ts for Piles patients....
Do's
-------
-- Prevent constipation and straining.
-- Take adequate fiber in the diet,fresh fruit,raw and cooked vegetables.
-- Drink plenty of fluids (at least 8-10 glasses of water daily).
-- Reduce the intake of coffee,tea and spicy food.
-- Lose weight,if you are overweight.
Don'ts
----------
-- Do not ignore an urge for bowel movement.
-- Avoid excessive straining at stool.
-- Do not use laxatives regularly.
-- Avoid lifting heavy objects.
-- keeps the anal area clean.
Monday, January 21, 2013
CLOVE - USEFUL FOR DIABETICS....
CLOVE - USEFUL FOR DIABETICS....
Clove (loung) purifies the blood & the oil eugenol present in it, helps in stabilizing blood sugar, thus it is useful for diabetics.
लेबल:
blood sugar,
CLOVE,
LOUNG,
purifies blood,
USEFUL FOR DIABETICS
Thursday, December 27, 2012
फेस केअर टिप्स (FACE CARE TIPS) :-
-
फेस केअर टिप्स (FACE CARE TIPS) :-
- बेसन,गुलाब जल और नारियल तेल को मिलाकर त्वचा में लगाने से त्वचा में निखार आता है।
- मक्खन और हल्दी को मिलाकर चेहरे में लगाने से चेहरे में निखार आता है।
- लौंग को पिसकर पानी में घोलकर उसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे मिट जाते हैं।
- तुलसी पत्ते के रस में एक चौथाई भाग नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है।
- मुल्तानी मिट्टी और नीम का रस,दोनों को मिलकर लगाने से चेहरे के कील-मुंहासे मिट जाते हैं और त्वचा निखर जाता है।
Sunday, September 16, 2012
जब सताये दांत दर्द :-
जब सताये दांत दर्द :-
-- अनार के फूलों का मंजन करने से दांतों से रक्तस्राव बंद हो जाता है.इससे दांतों का हिलना भी रूक जाता है.
-- दांतों में दर्द होने पर अमरुद के कोमल ताजे पत्तों को चबाने से लाभ मिलता है.
-- दांत के दर्द में आवले के रस में कपूर मिलाकर लगाने से तुरंत लाभ मिलता है.
-- दांत के रोगों में तथा मसूढ़ों को स्वस्थ बनाने के लिए डंडी सहित गुलाब का सेवन करना चाहिए इससे मसूढ़ों से रक्त एवम मवाद आना बंद हो जाता है.
-- दांतों का पीलापन दूर करने के लिए हल्दी में सेंधा नमक मिलाकर लगायें.यदि इसमें सरसों का तेल मिला दिया जाये तो यह पायरिया नाशक मंजन बन जाता है.
# प्रेषक- श्री बासुकीनाथ पाण्डेय
कहलगांव,भागलपुर (बिहार)
Saturday, August 18, 2012
आश्चर्य जनक मानव:-
पृथ्वी पर इंसान ही ऐसा प्राणी है,जिसके चेहरे पर सबसे अधिक 44 मांसपेशियां होती है.
Friday, June 1, 2012
TOBACCO not only causes CANCER but leads to GENETIC DAMAGE...
A study says chewing Tobacco not only causes CANCER but leads to GENETIC DAMAGE.
Saturday, May 5, 2012
जानें अपने शरीर को :-
शरीर में पाए जाने वाली 206 हड्डियों में से 106 हाथों व पैरों में होती है.
54 हाथों में व 52 पैरों में.
Wednesday, March 28, 2012
नींद की दवाई बढ़ाती है कैंसर का खतरा..
ओहियो विश्वविद्यालय के डा. डेनियल क्रिप्क ने 10 ,500 लोगों पर यह शोध किया जिनकी औसत उम्र 54 वर्ष थी. इन सभी को औसतन 2.5 साल से डॉक्टर नींद की दवाइयां दे रहे थे. इन सभी में कैंसर होने की आशंका अधिक पाई गई. सबसे अधिक खतरा 18 से 55 वर्ष के लोगों में पाया गया.
Tuesday, March 20, 2012
मूंग दाल सूप के फायदे...
एक कप मूंग दाल सूप में लगभग 150 कैलोरी होती है.
साथ ही इसमें 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट ,5 ग्राम फैट और 7 ग्राम प्रोटीन होता है.
Subscribe to:
Posts (Atom)